आंध्र प्रदेश का चरण संपन्न कर फिर कर्नाटक पहुंची कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2022

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आंध्र प्रदेश का चरण शुक्रवार को संपन्न हो गया और यहां से वह एक बार फिर पड़ोसी राज्य कर्नाटक पहुंचे। मंत्रालयम में रातभर रुकने के बाद राहुल गांधी ने शुक्रवार सुबह एक बार फिर पदयात्रा शुरू की। गांधी ने बृहस्पतिवार रात को मंत्रालयम स्थित गुरु राघवेंद्र स्वामी मठ जाकर विशेष पूजा भी की थी। उन्होंने सुबह रायचूर से कर्नाटक की सीमा में प्रवेश किया। आंध्र प्रदेश में यात्रा दो चरणों में अनंतपुरमू जिले और कुरनूल जिलों से होकर गुजरी।

इसे भी पढ़ें: देशमुख की जमानत याचिका परआज फैसला सुना सकती है विशेष अदालत

अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पाया कि आंध्र प्रदेश में किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों को कई पेरशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि वे इस वर्ग के लिए काम करेंगे क्योंकि इस वर्ग ने कांग्रेस को खड़ा करने में काफी अहम भूमिका निभाई है।

प्रमुख खबरें

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

मेट्रो में सफर, मंदिर में पूजा और आईआईटी मद्रास का दौरा, ऐसा रहेगा PM Modi का चेन्नई दौरा

Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश