महंगाई को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, भोपाल से होगी शुरुआत

By सुयश भट्ट | Mar 30, 2022

भोपाल। देश मे लगातार महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल डीजल का दाम हो या गैस सिलिंडर का सबके दामों में उछाल आया रहा है। इस बढ़ती हुई महंगाई से जनता भी परेशान हो रही है। इसी महंगाई के खिलाफ कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन चलाने जा रही है। भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ महंगाई मुक्त भारत आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

इसे भी पढ़ें:Fuel Price Hike | पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में नौ दिन में आठवीं बार की गई बढ़ोतरी 

वहीं 4 अप्रैल को कांग्रेस की बड़ी बैठक होगी। इस बैठक में एमपी प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी और विधायक शामिल रहेंगे। जानकारी मिली है कि इस बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की जाएगी।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस की सदस्यता अभियान का टारगेट लक्ष्य के करीब नहीं पहुंचा है। सदस्यता अभियान में अब सिर्फ 2 दिन बाकी है। प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव होने से पहले सदस्यता अभियान अब अंतिम दौर में है। इसकी अंतिम तिथि 31 मार्च है।

इसे भी पढ़ें:भरतनाट्यम डांसर को प्रसिद्ध मंदिर में नहीं मिली डांस करने की अनुमति, केरल में छिड़ गया बड़ा विवाद 

आपको बता दें कि कांग्रेस ने 50 लाख सदस्य बनाने का टारगेट रखा था। टारगेट के लिए दो लाख 55 हजार किताबें वितरित की गई थी। अभी तक 15 से 20 लाख सदस्य बनने की संभावना है। 31 मार्च से पहले सभी को कांग्रेस कार्यालय में जमा करना होगी।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल