कांग्रेस का शिवराज सरकार से सवाल पौधारोपण पर 350 करोड़ खर्च तो जंगल क्यों घटे

By दिनेश शुक्ल | Jun 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदेश में जंगल क्षेत्रों के घटने को चिंताजनक बताया है। उन्होंने सवाल खड़े करते हुए सरकार से पूछा है कि 350 करोड़ रूपया वृक्षारोपण अभियानों पर खर्च करने के बावजूद भी प्रदेश का जंगल क्यों घट गया है ? कहां गए वह छ: करोड़ पेड़ जो नर्मदा के किनारे रोपे  गए थे ? उनमें से कितने पेड़ जीवित हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए एक दिन में एक करोड़ पौधे लगाए गए थे, वह पौधे कहां हैं? वे वृक्ष क्यों नहीं बन पाए?

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में पौधा लगाने पर ही मिलेगी बिल्डिंग परमिशन : मुख्यमंत्री चौहान

उन्होंने कहा कि पूरी भाजपा केवल तस्वीरें खिंचवाने के अवसर ढूंढती रहती है और पौधा लगाना भी उनके लिए गंभीर विषय नहीं बल्कि एक फोटो अपॉर्चुनिटी है आखिर मुख्यमंत्री जी की इस मुहिम को उनकी कैबिनेट ने समर्थन क्यों नहीं दिया? 17 साल में जंगल क्यों सिकुड़ गए? डेंसिफिकेशन के नाम पर काटे गए लाखों वृक्ष की लकड़ी कहां गई? एमपी वांट्स टू नो ? जबाब दे सरकार।

प्रमुख खबरें

Iran के एक-दो ठिकाने और बाकी! Mojtaba Khamenei ने तेवर पर Donald Trump की चेतावनी

चेन्नई ओपन में Vaishnavi, Sahaja और माया को मिला वाइल्ड कार्ड प्रवेश

1 November History: 1984 में भड़के सिख विरोधी दंगे, ऐश्वर्या राय का हुआ था जन्म

अहोई अष्टमी 2026 पर शाम 5:36 से पूजा का शुभ मुहूर्त, 6 बजे तारों को दें अर्घ्य