मथुरा में 'फर्जी अग्निवीर' का पर्दाफाश, सैन्य वर्दी पहनकर यात्रियों का सामान चुराने वाला ठग दबोचा गया

By रेनू तिवारी | Nov 04, 2025

मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सैन्य वर्दी पहनकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अग्निवीर योजना के तहत कथित तौर पर सेना का जवान बनकर ट्रेनों और प्लेटफार्मों पर सो रहे यात्रियों का सामान चुराने के आरोप में मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधीक्षक के एक बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान अमेठी जिले के जोरावर गाँव के राजन गुप्ता के रूप में हुई है, जो पिछले छह महीनों से खेरिया मोड़ के पास किराए पर रह रहा था और खुद को आगरा के लाल किले पर तैनात एक सैनिक बता रहा था।

पुलिस ने बताया कि वह पिछले छह महीनों से खेरिया मोड़ के पास किराए के मकान में रह रहा था और खुद को आगरा के लाल किले में तैनात सिपाही बताता था। उप-निरीक्षक मोहित कुमार और त्रिमोहन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने उसे पार्सल कार्यालय के पास प्लेटफॉर्म संख्या-छह के नजदीक से गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: 'तेजस्वी अपने पिता लालू के ‘पाप’ छिपा रहे हैं, राजद-कांग्रेस विदेशी पर्व मनाते हैं', पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला

पुलिस ने उसके पास से ‘अग्निवीर’ के दो फर्जी पहचान पत्र, चार पैन कार्ड, दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 11 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, भारतीय सेना के चिह्न वाली पोशाक, बेल्ट और जूते बरामद किए। जीआरपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगरा छावनी थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

प्रमुख खबरें

VHP का दावा: आठ महीनों में हमलों के दौरान 254 हिंदू मारे गए

विमान अपहरण की कोशिश नाकाम करने वाले भारतीय Pilot स्मित मच्छार की Dubai क्राउन प्रिंस ने की प्रशंसा

Cockpit हमले में 174 यात्रियों की बचाई जान, Flydubai Pilot Smit Machhar से मिले Sheikh Hamdan

Rohit Sharma ने West Indies के खिलाफ रचा इतिहास, ODI में ओपनर के तौर पर पूरे किए 10000 रन