दिल्ली का ‘कनॉट प्लेस दुनिया का नौवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली का दिल कहे जाने वाला कनॉट प्लेस दुनिया में नौंवां सबसे महंगा कार्यालय स्थल ब न गया है। यहां एक वर्गफुट क्षेत्रफल का औसत वार्षिक किराया 153 डॉलर यानी करीब 10,527 रुपये तक पहुंच गया है। प्रॉपर्टी सलाहकार सीबीआरई के एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है। कनाट प्लेस इससे पहले दसवें स्थान पर था। इस लिहाज से यह एक स्थान चढ़ा है। 

रपट के अनुसार दिल्ली ने इस सूची में एक स्थान की बढ़त दर्ज की है। पिछले साल कनॉट प्लेस का 10 वां स्थान। सीबीआरई ने ‘ग्लोबल प्राइम ऑफिस ऑक्युपेंसी कॉस्ट सर्वे ’जारी कर यह जानकारी दी है। इस लागत में जगह का किराया, स्थानीय कर और सेवा शुल्क इत्यादि शामिल हैं। सीबीआरई के चेयरमैन (भारत एवं दक्षिण पूर्व एशिया) अंशुमन मैगजीन ने कहा, ‘‘ दिल्ली एक प्रमुख बाजार है।

यहां बहुत कुछ महत्वपूर्ण घटता है और इस साल यह एक स्थान ऊपर आकर नौवें स्थान पर रहा है। मुंबई के बाजार में भी आने वाले महीनों में बढ़त दिख सकती है। रपट के अनुसार इस सूची में पहले स्थान पर हांगकांग का सेंट्रल क्षेत्र है जहां वार्षिक किराया 306.57 डॉलर प्रति वर्गफुट है। इसके बाद लंदन का वेस्टएंड , बीजिंग का फाइनेंस स्ट्रीट , हांगकांग का कोलून और बीजिंग का सीबीडी है।

न्यूयॉर्क का मिडटाउन- मैनहैटन सूची में छठे स्थान पर रहा है जहां वार्षिक किराया 183.78 डॉलर प्रति वर्गफुट है। वहीं मिडटाउन- साउथ मैनहैटन सातवें स्थान पर है जहां वार्षिक किराया 171.56 प्रतिफुट है। शीर्ष दस में तोक्यो का मारुनोउची/ओटेमाची आठवें स्थान पर और लंदन का सिटी क्षेत्र 10 वें स्थान पर है। 

प्रमुख खबरें

Assam Elections: JP Nadda ने फूंका जीत का बिगुल, कहा- NDA को मिल रहा अपार जनसमर्थन

Top 10 Breaking News 6 April 2026 | Iran Unfamiliar Enemy | Turmoil from Baghdad to Washington | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Leander Paes को मिली एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी, सीआईएसएफ जवानों के घेरे में रहेंगे दिग्गज खिलाड़ी

क्या बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का समर्थन करेगी Shiv Sena UBT? संजय राउत का आया बड़ा बयान