World Media on Ram Mandir: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई समेत विदेशी मीडिया में क्या छपा?

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2024

22 जनवरी 2024 की तारीख हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत समेत कई अतिथियों ने गर्भ गृह में पूजा-अर्चना की और प्राण प्रतिष्ठा समारोह के हिस्सेदार रहे। राम मंदिर पर विदेशी मीडिया में भी खूब चर्चा हुई। अमेरिकी मीडिया में राम मंदिर को लेकर खूब खबरें छपी हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में लिखा की मोदी ने भव्य मंदिर का उद्घाटन किया और हिंदू फर्स्ट इंडिया की जीत हुई। हिंदू राष्ट्रवादियों के लिए ये विजय का क्षण है। जिनकी राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है उनके लिए भी ये जश्न का मौका है। 

इसे भी पढ़ें: Pran Pratishtha के बाद स्टॉक मार्केट में आया गजब का उछाल, रॉकेट बने शेयर

अरब देश यूएई की मीडिया में भी इसका गुणगान हो रहा है। गल्फ न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी का अयोध्या के हिंदू मंदिर का उद्घाटन करना भारत के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मोदी की एकछत्र लोकप्रियता और उन्होंने भारत को जिस मुकाम पर पहुंचाया है उसका पूरा हिंदुस्तान कायल है। देश की आर्थिक विकास दर 7% से ज्यादा है। इसका स्टॉक मॉर्केट रिकॉर्ड कायम कर रहा है। ब्रिटेन, जर्मनी, कतर, नेपाल समेत कई देशों में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह की खूब चर्चा हो रही है।  

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल