ब्रिटेन में ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ को दो उपचुनावों में मिली हार, प्रधानमंत्री जॉनसन को झटका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2022

लंदन। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ को दो सीट के उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण-पश्चिमी निर्वाचन क्षेत्र टिवर्टन और होनिटोन में ‘लिबरल डेमोक्रेट्स’ने जीत दर्ज की, जबकि उत्तरी इंग्लैंड का वेकफील्ड निर्वाचन क्षेत्र मुख्य विपक्षी दल ‘लेबर पार्टी’ के खाते में गया। ये नतीजे ‘पार्टीगेट’ मामलों को लेकर पहले ही संकट का सामना कर रहे जॉनसन के लिए एक नया झटका हैं। वेकफील्ड और टिवर्टन एवं होनिटोन क्षेत्रों पर कंजर्वेटिव पार्टी के उन सांसदों के प्रतिस्थापन के लिए चुनाव हुआ था, जिन्होंने विभिन्न आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया था।

इसे भी पढ़ें: हैदरपुरा मुठभेड़: मृतक का शव निकालने की याचिका पर सुनवाई करेगा उच्चतम न्यायालय

हालांकि इस प्रकरण पर सांसद ने यह कहकर सफाई देने की कोशिश की थी कि वह अपने फोन पर ट्रैक्टरों की तस्वीरें खोज रहे थे। इन नतीजों से अशांत कंजर्वेटिव पार्टी के बीच घबराहट बढ़ेगी, जो पहले से ही इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अनिश्चित और विभाजनकारी जॉनसन अब चुनाव के लिहाज से सही दांव नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में