टीकाकरण को राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें : नरोत्तम मिश्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को रक्षा कवच बताते हुए बुधवार को लोगों को अपील की कि वे इसे अपना राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें। मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। कोरोना के खिलाफ यह रक्षाकवच है।’’ उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने टीकाकरण के माध्यम से ही कोरोना पर विजय पाई है। अतः देश में एक मई से 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के लोगों के लिये शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाकर राष्ट्रीय कर्त्तव्य निभाएं।

इसे भी पढ़ें: अब COVID अस्पताल ढूँढना हुआ और आसान, True caller ने जारी की डायरेक्ट्री

मिश्रा ने कहा, ‘‘इस आयु वर्ग के लिए आज (बुधवार) 4 बजे से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ होगा। आप सभी अपना रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं। इसे अपना राष्ट्रीय कर्त्तव्य मानते हुए कोरोना को हराने में सहयोग दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना महामारी से निपटने में स्वास्थ्य, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं के कर्मी अपनी जान पर खेलकर जनहित में ड्यूटी निभा रहे हैं। अतः जनता से मेरा अनुरोध है कि वह डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और पुलिस जवानों की हौसला अफजाई करे। लोग उनसे अनावश्यक विवाद और दुर्व्यवहार नहीं करें।

प्रमुख खबरें

Raftaar: Rajkummar Rao और Keerthy Suresh की जोड़ी पर्दे पर मचाएगी धमाल, पत्रलेखा के प्रोडक्शन में बनी इस थ्रिलर का हुआ एलान

BJP नेता K. Annamalai का दावा- 70% Oil Supply सुरक्षित, DMK सिर्फ डर का माहौल बना रही

West Asia में तनाव के बीच बड़ी राहत, ईरान ने निभाई दोस्ती, Hormuz से भारतीय जहाजों को मिला Safe Passage

हारों का शतक लगाएगी Congress, PM Modi का Assam से बड़ा हमला, कहा- देश दे रहा सज़ा