पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश लाने के लिए निवेशक सम्मेलन आयोजित करने पर विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2022

पूर्वोत्तर के राज्यों तथा उद्योग एवं व्यापार संघों की सहभागिता से पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (डोनर) ‘एक समग्र निवेशक सम्मेलन’ आयोजित करने पर विचार कर रहा है। इस सम्मेलन का उद्देश्य क्षेत्र में निवेश लाना है। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी ने बुधवार को यह जानकारी दी। रेड्डी ने बताया, ‘‘ पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिये समग्र निवेशक सम्मेलन दिल्ली में आयोजित करने का विचार किया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले पूर्वोत्तर परिषद की बैठक के दौरान इस विषय पर क्षेत्र की राज्य सरकारों के साथ चर्चा की थी।

बिना निजी क्षेत्र के निवेश के समग्र विकास सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस कार्ययोजना में राज्य बतायेंगे कि परियोजना के लिये जमीन कैसे दे सकते हैं, किस प्रकार की सुविधाएं देंगे, एकल खिड़की से मंजूरी की क्या व्यवस्था होगी। पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश के लिये उपयुक्त माहौल बनाना होगा। रेड्डी ने कहा कि इसमें भारतीय उद्योग परिसंघ, फिक्की, आठ राज्यों सहित वाहन संघों, होटल संगठनों, क्रूज एसोसिएशन जैसे कारोबारी संगठनों को शामिल किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिये कृत संकल्प है।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार