पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ से उसका चुनाव चिह्न छीनने की हो रही साजिश : गौहर खान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2023

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख गौहर खान ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उनकी पार्टी को उसके चुनाव चिह्न ‘क्रिकेट बल्ला’ से वंचित करने की साजिश रची जा रही है और इससे नयी संसद में पाला बदलने के दरवाजे खुल जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि आप हमारा चुनाव चिह्न छीन लेंगे तो क्या वे सभी स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे? यदि ऐसा हुआ तो चुनाव के बाद खरीद-फरोख्त का जिम्मेदार कौन होगा? ’’

पाकिस्तान में आम तौर पर संसद में पाला बदलवाने के लिए खरीद-फरोख्त का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि बल्ला सिर्फ उनकी पार्टी का चुनावी चिह्न नहीं बल्कि लोगों की उम्मीदों का भी प्रतीक है।

गौहर खान ने कहा, ‘‘ उच्चतम न्यायालय ने तय कर दिया है कि चुनाव चिह्न छीनना किसी राजनीतिक दल को भंग करने के बराबर है और यह अधिकार केवल अनुच्छेद 17 (संविधान के) के तहत शीर्ष अदालत के पास है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश