ट्रेन पलटाने की साजिश हुई नाकाम, पटरी पर मिला लोहे का खंभा, रुद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास घटना

By अंकित सिंह | Sep 19, 2024

एक बार फिर से ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम होती दिख रही है। दरअसल, उत्तराखंड में बिलासपुर रोड और रुद्रपुर शहर के बीच गुजरात मेल को पटरी से उतारने की कोशिश के बाद भारतीय रेलवे ने एक संभावित बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12091 के लोको पायलट ने बुधवार को बिलासपुर रोड और रुद्रपुर सिटी के बीच किमी 43/10-11 पर ट्रैक पर 6 मीटर लंबा लोहे का खंभा मिलने की सूचना रुद्रपुर सिटी के स्टेशन मास्टर को दी। ड्राइवर रुकावट से पहले ही ट्रेन रोकने में कामयाब रहा। 

इसे भी पढ़ें: कृपया फर्जी खबरें फैलाना बंद करें, TMC सांसद ने वंदे भारत को लेकर ऐसा क्या ट्वीट किया, रेल मंत्रालय ने ट्रेन का पूरा गणित समझा दिया

दावा किया जा रहा है कि लोहे का पोल रेलवे का पुराना इस्तेमाल किया हुआ था। इसी पोल को अराजक तत्वों द्वारा जानबूझकर ट्रेन को बेपटरी करने के इरादे से बीच ट्रैक पर रखा गया था। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक यात्री ट्रेन रेलवे ट्रैक के किनारे रखे एलपीजी सिलेंडर से टकरा गई। घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। पुलिस के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब प्रयागराज से हरियाणा के भिवानी जा रही कालिंदी एक्सप्रेस कानपुर के शिवराजपुर इलाके से गुजर रही थी। 

प्रमुख खबरें

बाल विवाह रोकने के लिए UNGA में 27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय दिवस का प्रस्ताव पारित

Europe को Diesel आपूर्ति में भारत की हिस्सेदारी 60% पहुंची, Vortexa रिपोर्ट में खुलासा

Solo Traveler Safety Guide: अकेले घूमने से पहले जान लें ये 5 Essential Rules

Kerala: Suprabhaatham ने की Kanthapuram की तरफदारी, VD Satheesan पर उठाए सवाल