YouTube पर वीडियो देख ATM लूटने की रची साजिश, वायर काटते ही बैंक के हेड क्वार्टर पर चली गई इमरजेंसी कॉल

By निधि अविनाश | Mar 05, 2022

तीन शातिर चोरों ने दिल्ली के एक एटीएम से पैसे चोरी करने की साजिश रची लेकिन वह नाकाम रहे। दिल्ली पुलिस ने नांगलोई इलाके से तीनों अपराधियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, तीनों अपराधी रात के समय एटीएम में सेंधमारी कर पैसे निकालने के फिराख में थे। पुलिस को अपरधियों के पास से ड्रिल मशीन, पेचकस और कई ऐसी चीजें बरामद हुई हैं जिसका इस्तेमाल एटीएम से पैसे निकालने के लिए किया जा सकता था। पुलिस ने इस अपराध में एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है।

2 मार्च की रात को नांगलोई थाना पुलिस को  बैंक के हेड क्वार्टर से एक फोन आया जिसमें बताया गया कि, उनके एटीएम में कुछ गतिविधी हो रही है जो कि संदिग्ध लग रही है। पुलिस को जैसे ही कंट्रोल रूम और थाने में इसकी जानकारी मिली वैसे ही पलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख तीनों चोर सतर्क हो गए और अलग-अलग दिशा में भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाशी ली जिसमें उन्हें कई औजार बरामद हुए। अन तीन चोरों में से एक नाबालिग भी है। पुलिस ने चोरों को जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में 1400 किलोमीटर स्कूटर चलाकर बेटे को वापस लाई थी यह मां, अब यूक्रेन में फंसा है लाडला; मदद की लगाई गुहार

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ करने में पता चला कि सभी बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। तीनों प्रेम नगर इलाके में किराए पर रहते है और कुछ दिनों पहले ही तीनों ने यूट्यूब पर वीडियो देख एटीएम से पैसे चौरी करने की साजिश रची थी। बता दें कि, तीनों ने जब इलेक्ट्रिक वायर काटी तो उसी दौरान बैंक के हेड क्वार्टर में इमरजेंसी कॉल चली गई जिसके बाद हेडक्वार्टर ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी जिससे तीनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

प्रमुख खबरें

Teej 2026: अखंड सौभाग्य और सुयोग्य वर के लिए 14 सितंबर को रखा जा रहा Hartalika Teej का निर्जला व्रत

Archery World Cup Final: धीरज बोम्मादेवरा ने रचा इतिहास, मेक्सिको में जीता ऐतिहासिक Gold Medal

तकनीक में दक्षता जरूरी, AI की समझ न रखने वाले समाज को हथियार बना सकती हैं विदेशी ताकतें: Anwar Ibrahim

Narendra Modi के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से भारत बना वैश्विक आर्थिक शक्ति: Amit Shah