आर्मी चीफ जनरल नरवणे का बयान, जम्मू-कश्मीर चुनाव में अड़चन डालना चाहते हैं आतंकवादी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 29, 2020

कन्नूर (केरल)। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शनिवार को कहा कि आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनावों में बाधा डालने के लिए लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पार से आतंकवाद एक गंभीर खतरा बना हुआ है और इसे रोकने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी यह खत्म नहीं हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: सेना प्रमुख मुकुंद नरवणे ने चीन सीमा से सटे पोस्ट की तैयारियों का लिया जायजा

आशंका है कि इसका इस्तेमाल जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने पाकिस्तान से घुसपैठ के लिए किया। इस घटना के कुछ दिन बाद थल सेना प्रमुख ने कहा कि सर्दियों की शुरुआत के साथ आतंकवादियों ने अब ‘दक्षिण की तरफ’ बढ़ना शुरू कर दया है। उन्होंने कहा कि अब वे ‘अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से सुरंग के जरिए निचले क्षेत्रों में घुसपैठ’ की कोशिश कर रहे हैं।

थल सेना प्रमुख ने जिले के एझीमला नौसेना अकादमी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पश्चिमी सीमा पर मौजूदा स्थितियों के साथ आतंकवाद गंभीर खतरा बना हुआ है और सभी तरह की कोशिशों के बाद यह खत्म नहीं हो रहा है।’’ उन्होंने कहा कि आतकंवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की लगातार कोशिश कर रहे हैं ताकि वे हर संभव समस्याएं पैदा करके सामान्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित कर सकें।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर