By अनन्या मिश्रा | Nov 26, 2026
क्या आपने कभी सोचा है कि 26 नवंबर की डेट भारत के लिए इतनी महत्वपूर्ण क्यों है। दरअसल, 26 जनवरी वही दिन है, जब देश में संविधान दिवस मनाया जाता है। बता दें कि पहले इसको राष्ट्रीय कानून दिवस के नाम से भी जानते हैं। संविधान सिर्फ कोई किताब में लिखा पुराना दस्तावेज नहीं बल्कि हमारी आजादी, लोकतंत्र, अधिकारों और देश के पूरे सिस्टम की असली ताकत है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि संविधान दिवस क्यों मनाया जाता है।
इस तारीख का सीधा कनेक्शन 1949 से है। वहीं भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को देश के संविधान को औपचारिक रूप से स्वीकार किया था। इसी ऐतिहासिक पल को याद रखने के लिए हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है।
संविधान को पूरी तरह से लागू करने की तारीख 26 नवंबर 1950 तय की गई। इस दिन भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य बना और 26 जनवरी को गणराज्य बना, इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
साल 2015 में भारत सरकार द्वारा यह तय किया गया कि 26 नवंबर को ऑफिशियल रूप से संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके पीछे दो बड़े मकसद थे- पहला संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के योगदान को सममान देना और दूसरा देश के नागरिकों को संविधान के प्रति और अधिक जागरुक करना है।
दुनिया के सबसे विस्तृत लिखित संविधानों को तैयार करना कोई आसान काम नहीं था। इसलिए लिए संविधान सभा बनाई गई थी, जिसकी पहली बैठक 09 दिसंबर 1946 को हुई थी।
आगे चलकर 29 अगस्त 1947 को संविधान की प्रारूप समिति बनी। इस समिति की कमान डॉ भीमराव अंबेडकर को मिली। संविधान सभा के तमाम सदस्यों ने मिलकर कुल 11 सत्रों में एक पहलू पर गहन चर्चा की थी। करीब 2 साल 11 महीने और 18 दिन की मेहनत के बाद आखिरकार 26 नवंबर 1949 को देश का संविधान बना।
डॉ अंबेडकर को भारतीय संविधान का मुख्य शिल्पकार नहीं कहा जाता है। ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संविधान में सामाजिक न्याय, मौलिक अधिकारों और समानत को सबसे ऊपर रखा।
उनका विजन एकदम साफ था, देश के हर इंसान को आगे बढ़ने का बराबर मौका मिलना चाहिए। धर्म, लिंग, जाति या सामिजक स्थिति के नाम पर किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो। आज भारतीय लोकतंत्र जिस मजबूत नींव पर खड़ा है। इनमें उनके इन्हीं विचारों का सबसे अहम योगदान है।
संविधान हमें स्वतंत्रता, समानता, न्याय और बंधुत्व जैसे बड़े अधिकार देता है। संविधान सिर्फ हक मांगने की बात नहीं करता, बल्कि इसमें हमारे मौलिक कर्तव्य भी साफ तौर पर लिखे गए हैं।
यही कारण है कि 26 नवंबर सिर्फ कैलेंडर एक तारीख नहीं है। इस दिन स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी संस्थानों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाती है। युवाओं और स्टूडेंट्स को जोड़ने के लिए निबंध प्रतियोगिताएं, भाषण और कई तरह के जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।
देश की अखंडता, एकता और लोकतत्रं की असली ताकत हमारे संविधान में छिपी है। 26 नवंबर का दिन हमें मौका देता है कि हम संविधान बनाने वालों के योगदान को याद करने और अपने अधिकारों के अलावा अपने कर्तव्यों को निभाकर एक जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लें।