मुख्यमंत्रियों के पास CAA लागू करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं: अर्जुन राम मेघवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

भावनगर। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि चूंकि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) संसद ने पारित किया है, इसलिए राज्यों के पास उसे लागू करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। भाजपा नेता इस कानून के खिलाफ पार्टी के ‘दुष्प्रचार ध्वस्त करो’ अभियान में हिस्सा लेने यहां आए थे।

इसे भी पढ़ें: CAA के खिलाफ चल रहे ज्यादातर प्रदर्शनों को अमित शाह ने बताया राजनीतिक

केरल विधानसभा से सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने और पश्चिम बंगाल जैसे गैर भाजपा शासित राज्यों से भी ऐसी ही आवाज आने का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा , ‘‘नागरिकता एक ऐसा विषय है जो संविधान की केंद्रीय सूची में है। उसका मतलब है कि संसद को नागरिकता के संबंध में कानून बनाने का अधिकार है। ऐसे में उसे लागू करना सभी मुख्यमंत्रियों का दायित्व है। यह उनका संवैधानिक कर्तव्य भी है।’’ उन्होंने कहा कि उन सभी को सीएए लागू करना होगा। कोई विकल्प नहीं है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा