संत ज्ञानेश्वर, तुकाराम ‘पालकी मार्ग’ का निर्माण पूरा, 42 हजार पेड़ लगाए गए: Gadkari

By Prabhasakshi News Desk | Sep 21, 2024

पुणे । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि संत ज्ञानेश्वर एवं संत तुकाराम ‘पालकी मार्ग’ का निर्माण पूरा हो गया है और ‘संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग’ का उद्घाटन दिसंबर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हडपसर-दिवेघाट से मोहोल तक चार लेन वाले संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग और पाटस से तोंडले-बोंडले तक संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग के किनारे 42,000 पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को इन्हें ‘‘हरित राजमार्ग’’ बनाने के लिए और वृक्षारोपण करना चाहिए। गडकरी ने यह भी कहा कि केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री और पुणे से सांसद मुरलीधर मोहोल ने पुणे हवाई अड्डा का नाम जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज हवाई अड्डा करने का सुझाव दिया था। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में, विमानन ईंधन में भी इथेनॉल होना चाहिए।’’ गडकरी ने कहा कि दिसंबर तक पुणे जिले में 1.5 लाख करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य शुरू हो जाएगा। वह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे, जिसमें कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। तीर्थस्थल पंढरपुर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए ‘पालकी मार्ग’ की परिकल्पना की गई थी। दिवेघाट से मोहोल तक संत ज्ञानेश्वर महाराज पालकी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग 965) के लगभग 221 किलोमीटर और पाटस से टोंडले-बोंडेले तक संत तुकाराम महाराज पालकी मार्ग के 130 किलोमीटर हिस्से को चार लेन का किया जा रहा है, जिसके दोनों ओर से ‘पालकियों’ के लिए पैदल मार्ग होंगे।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा