Kiwi Benefits In Summer: गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए करें कीवी का सेवन, ये फायदे जान रह जाएंगे हैरान

By अनन्या मिश्रा | May 20, 2023

गर्मी के मौसम में जहां एक ओर लोग धूप, गर्मी और लू से परेशान रहते हैं। तो वहीं दूसरी ओर गर्मियों में बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा गर्मियों में खानपान का भी विशेष ध्यान रखना होता है। इसीलिए गर्मी में तरबूज, खरबूज, खीरा और कीवी आदि खाने की सलाह दी जाती है। बता दें कि इस मौसम में कीवी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। कीवी में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, सोडियम, विटामिन सी, विटामिन ई, कॉपर और फोलेट जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Health Tips: स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाते हैं ये 5 पोषक तत्व, आज से ही डाइट में करें शामिल

इम्यूनिटी

गर्मियों में कीवी खाने से आप कई तरह की मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं। बता दें कि कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। प्रतिदिन इसके सेवन से न सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि संक्रमण से भी बचाव होता है। कीवी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को कम करता है।

पाचन तंत्र

इसको खाने से व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत होता है। कीवी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। वहीं इसकी तासीर ठंडी होने से आपका शरीर भी ठंडा रहता है। कीवी के रोजाना सेवन से कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच की समस्या से राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर 

हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए कीवी का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोटैशियम की मात्रा हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायक होता है। वहीं इसके नियमित सेवन से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है। कीवी के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

आखों के लिए लाभकारी

कीवी में मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण आंखों को स्वस्थ रखने में सहयोगी होती है। यदि कीवी का नियमित तौर पर सेवन किया जाए तो आखों की रोशनी तेज होने के साथ ही आंख से जुड़ी समस्या से भी निजात मिलता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

त्वचा और बालों के लिए भी कीवी का सेवन फायदेमंद होता है। कीवी में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और विटामिन सी और जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व स्किन संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। इसके रोजाना सेवन से न सिर्फ त्वचा में निखार आता है, बल्कि यह बालों को भी हेल्दी बनाता है।

प्रमुख खबरें

आर्मी ब्रिगेडियर को बीच सड़क बंगाल में पुलिस ने रोका, फिर जो हुआ..

GT vs KKR: अहमदाबाद में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

LAC पर तनाव के बीच Delhi में India-China की बड़ी बैठक, SCO पर नई रणनीति का संकेत?

COP33 Climate Summit की मेज़बानी से भारत पीछे क्यों हटा? सरकार के इस चौंकाने वाले फैसले पर सस्पेंस