Indigestion In Summers । अपच की समस्या से न हो परेशान, इन चीजों का करें सेवन, जल्द मिलेगी राहत

By एकता | May 12, 2023

गर्मियों के मौसम में अपनी सेहत को नजरअंदाज करना हर किसी के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन सकता है। इस दौरान सेहत के प्रति थोड़ी भी लापरवाही बरतने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। इन महीनों में कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है, लेकिन लोग सबसे ज्यादा अपच और पेट से संबंधित अन्य दिक्कतों से परेशान रहते हैं। गर्मियों की तपिश और उमस के कारण लोगों को पसीने ज्यादा आते हैं, जिससे उनके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होते ही लोगों को कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। ये समस्याएं छोटी है, लेकिन बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। हालाँकि, कुछ चीजों का सेवन कर कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। चलिए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से अपच को रोकने और पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।


पपीता- गर्मियों के मौसम में अपच और अन्य पाचन संबंधित समस्याओं से परेशान हो रहे हैं तो पपीता का सेवन करें। पपीता में पपैन नाम का एंजाइम पाया जाता है, जो पाचन में सुधार करता है। पपैन, एक ऐसा एंजाइम है, जो पेट में प्रोटीन को तोड़ने का काम करता है, जिससे खाने को पचाने में आसानी होती है। यहीं वजह है कि पपीता खाने से पाचन संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है।

 

इसे भी पढ़ें: Summer Fruits: गर्मियों में यह फल आपके शरीर को रखेंगे ठंडा-ठंडा कूल-कूल, ऐसे करें इनका सेवन


सौंफ- पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सौंफ का सेवन करना फायदेमंद साबित होगा। सौंफ में ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो पेट की मांसपेशियों को शांत रखने में सहायता करते हैं। इसके अलावा ये पेट की सूजन और गैस को कम करने में मदद करते हैं। अपच से छुटकारा पाने के लिए सौंफ का कच्चा सेवन कर सकते हैं।


पुदीना- गर्मियों के महीनों में पुदीने का काफी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुदीना एक प्राकृतिक पाचन सहायता है, जो पेट से संबंधित समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। पुदीने की चटनी बनाकर इसका सेवन करें या फिर गन्ने के जूस के साथ इसे लें, कई अन्य तरीकों से भी इसका सेवन किया जा सकता है।

 

इसे भी पढ़ें: High Cholesterol Remedy: नसों में जम गया है गंदा कोलेस्ट्रॉल तो अपनाएं आयुर्वेदिक तरीका, ऐसे साफ हो जाएगी गंदगी


दही- गर्मियों में दही का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं, जिनमें पेट की समस्या से छुटकारा भी शामिल है। दही, प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत होती है, जिनका सेवन करने से पेट के बैक्टीरिया का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। इसकी वजह से पाचन तंत्र में सुधार होता है और सूजन-कब्ज जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

IND vs PAK: Greatest Rivalry या एकतरफा मुकाबला? जानें ICC Events में कौन है असली Boss

Rahu Position In Kundali: Kundali में राहु का ये योग बनाता है बड़ा Politician, दिलाता है सियासत में असीम Success

T20 World Cup | इतिहास रचने की दहलीज पर Zimbabwe, Australia को धूल चटाने के बाद अब Ireland से भिड़ंत, सुपर-8 पर नजरें

AI Impact Summit का असर: Delhi में VVIP Movement से कई रास्ते बंद, Police ने जारी किया Traffic Plan