Anar For Heart । हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे को करना है कम? आज ही डाइट में शामिल कर लें ये फल

By एकता | Jun 15, 2023

साइलेंट किलर के नाम से मशहूर हार्ट अटैक हर बढ़ते दिन के साथ भारतीयों के लिए एक बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है। हमेशा की तरह हम लोग इसे अन्य समस्याओं की तरह नजरअंदाज कर रहे हैं। पिछले एक दशक में, हार्ट अटैक के मामलों में काफी ज्यादा वृद्धि हुई है। अन्य देशों के लोगों की तुलना में भारतीयों को ज्यादा दिल के दौरे पड़ते हैं। आंकड़ों की बात करें तो भारतीयों को अमेरिकियों की तुलना में चार गुना और जापानियों की तुलना में 20 गुना अधिक दिल का दौरा पड़ता है। ये यकीनन काफी चौकाने वाले आंकड़ें हैं। हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों का सबसे बड़ा कारण लोगों की बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें हैं, जो लगभग हर बड़ी समस्या की जड़ है।

इसे भी पढ़ें: High Blood Sugar Lifestyle। जीवनशैली में करें ये बड़े बदलाव, खुद ब खुद नियंत्रित हो जाएगी हाई ब्लड शुगर

दिल के लिए फायदेमंद अनार

अनार बहुत सारे पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसका रोजाना सेवन किया जाए तो ये उच्च रक्तचाप और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करता है। इसके अलावा अनार ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और एचडीएल (अच्छे कोलेस्ट्रॉल) में सुधार करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Mangoes For Weight Loss । वजन बढ़ने के डर से नहीं उठा पा रहे आम खाने का लुफ्त? इन तरीकों से करें सेवन

अनार खाने के फायदे

- अनार में रेड वाइन और ग्रीन टी की तुलना में तीन गुना अधिक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो इसे सबसे अच्छा एंटी-इन्फ्लैमेटरी बनाता है।

- अनार का सेवन करने से पीसीओएस, इनफर्टिलिटी, बालों का झड़ना, मुहांसे और मेनोपॉज जैसी समस्याओं से महिलाओं को राहत मिलती है।

- अनार को डाइट में शामिल कर पुरुष शुक्राणुओं की संख्या और वीर्य की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

प्रमुख खबरें

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई