Sabja Seed Benefits: सब्जा सीड्स के सेवन से सेहत को मिलेंगे गजब के फायदे, जानिए डाइट में कैसे करें शामिल

By अनन्या मिश्रा | Jun 25, 2024

सब्जा के बीज को मीठी तुलसी, तकमारिया सीड्स और बेसिल सीड्स के तौर पर भी जाना जाता है। यह दिखने में चिया सीड्स की तरह होता है। बता दें कि सब्जा के छोटे-छोटे बीज को न्यूट्रिशन का पावर हाउस कहा जाता है। इसका रोजाना थोड़ी मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई तरह से फायदे मिलते हैं। हालांकि यह बीज थोड़े सख्त होते हैं और इनको खाना पॉसिबल नहीं है। सब्जा के बीज खाने से पहले इनको थोड़ी देर के लिए पानी में भिगोकर रखना होता है। इसके बीजों की आप जूस, स्मूदी, शेक के अलावा डेजर्ट में भी उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Fruits for Weight Loss: तेजी से घटाना है वजन तो डाइट में शामिल करें ये हाई प्रोटीन फल

सब्जा बीज

इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है और इसका सेवन करने से पेट भरा रहता है। इसको खाने से बार-बार भूख नहीं लगती है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। सब्जा के बीजों में अल्फा लिनोलेनिक एसिड भी मौजूद होता है, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ ही वेट को भी कंट्रोल करता है।

पाचन होगा दुरुस्त

सब्जा के बीज में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। इसका सेवन गैस, एसिडिटी, कब्ज और हार्टबर्न जैसी कई समस्याओं में राहत देने का काम करता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और गर्मियों में इसको खाने से पेट भी ठंडा होता है। 

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

सब्जा सीड्स टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए भी रामबाण है। इसका सेवन करने से अचानक से बढ़ने वाले ब्लड शुगर लेवल की समस्या को दूर किया जा सकता है।

सर्दी-खांसी से राहत

इसके बीजों में न्यूट्रिशन इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। इम्यूनिटी मजबूत होने से व्यक्ति कई तरह की मौसमी व संक्रामक जैसी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Sugar Price में जल्द आएगी गिरावट, ISMA ने कहा देश में चीनी का पर्याप्त भंडार

ऐतिहासिक India vs Afghanistan T20I सीरीज! मेजबान Afghanistan ने चुनी धाकड़ टीम

Shillong violence मामले में KSU नेता गिरफ्तार, मेघालय पुलिस ने चौथी गिरफ्तारी की

Tarun Tejpal की सरेंडर से छूट वाली अर्जी पर Supreme Court ने फैसला सुरक्षित रखा