शराब के सेवन से युवाओं में बढ़ जाता है स्वास्थ्य का जोखिम, लांसेट का अध्ययन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2022

वाशिंगटन। युवाओं को ज्यादा उम्र वालों की तुलना में शराब के सेवन से अधिक स्वास्थ्य जोखिम का सामना करना पड़ता है। शोध पत्रिका ‘लांसेट’ में शुक्रवार को प्रकाशित एक वैश्विक अध्ययन में यह बात कही गई है। भौगोलिक क्षेत्र, आयु, लिंग और वर्ष के आधार पर शराब से जुड़े जोखिम के बारे में यह पहला अध्ययन है। इसमें कहा गया है कि दुनिया भर में शराब की खपत की सिफारिशें उम्र और स्थान पर आधारित होनी चाहिए, जिसमें सबसे सख्त दिशानिर्देश 15-39 साल के आयु वर्ग के पुरुषों के लिए लक्षित हों। अध्ययन में कहा गया है कि इस उम्र समूह में शराब के सेवन से स्वास्थ्य का जोखिम बढ़ जाता है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का आरोप- पाकिस्तान से जुड़ा है कांग्रेस का तार, हामिद अंसारी ने रखें गलत तथ्य

उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के लोगों में लगभग 60 प्रतिशत चोटें शराब से जुड़ी घटनाओं के कारण होती हैं, जिनमें मोटर वाहन दुर्घटनाएं, आत्महत्या और हत्या शामिल हैं। अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूशन (आईएचएमई) के प्रोफेसर और अध्ययन की लेखिका इमैनुएला गाकिडौ ने कहा, ‘‘हमारा संदेश बिल्कुल स्पष्ट है: युवाओं को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए लेकिन उम्रदराज लोगों को कम मात्रा में इसके सेवन से कुछ फायदे हो सकते हैं।’’ गाकिडौ ने कहा, ‘‘यह सोचना यथार्थवादी नहीं हो सकता है कि युवा शराब पीने से परहेज करेंगे, लेकिन हमें लगता है कि नवीनतम प्रमाणों को प्रसारित करना महत्वपूर्ण है ताकि हर कोई अपने स्वास्थ्य के बारे में अच्छा निर्णय ले सके।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक