World Food Safety Day 2026: दूषित खाना है Silent Killer, जानें कैसे रहें Safe और Healthy

By अनन्या मिश्रा | Jun 07, 2026

हर साल 07 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सेफ और स्वच्छ भोजन के महत्व के बारे में जागरुक करना है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर दूषित खाने से फैलने वाली बीमारियों को रोकने और सुरक्षित भोजन की आदतों के बारे में लोगों को बताया जाता है। इस दिन दूषित खाने से होने वाली बीमारियों को रोकने, उनको पहचानने और इलाज को लेकर जागरुकता बढ़ाने के लिए विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

हर साल करोड़ों लोग होते हैं बीमार

पूरी दुनिया में दूषित खाना खाने से हर साल करोड़ों लोग बीमार पड़ते हैं। भोजन में मौजूद हानिकारक रसायन और बैक्टीरिया कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकते हैं। सुरक्षित खाना न सिर्फ लोगों के सेहत की रक्षा करता है, बल्कि कृषि, खाद्य सुरक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाता है।

थीम

साल 2026 के लिए थीम 'फ्रॉम बर्डन टू सॉल्यूशन - सेफ फूड एवरीवेयर' रखा गया है। इसका उद्देश्य खाने से जुड़ी बीमारियों की समस्या से आगे बढ़कर उनका समाधान ढूंढने और हर व्यक्ति तक सुरक्षित भोजन पहुंचाने पर जोर देना है।

प्रमुख खबरें

Heatwave का कहर! ये 5 Superfoods घटाएंगे Body Heat, गर्मी से मिलेगा तुरंत आराम

Adhik Bhanu Saptami 2026: Adhik Maas में सूर्य पूजा का महासंयोग, जानें Date और महत्व

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद