By एकता | Jul 21, 2024
महाराष्ट्र के पुणे में एक रोड रेज की चौकाने वाली घटना सामने आयी है। घटना में, एक व्यक्ति ने रोड पर उसकी गाड़ी को आगे निकलने की जगह नहीं देने पर स्कूटर सवार एक महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला घायल हो गयी। हालाँकि, अब पुलिस ने आरोपी व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित महिला खून से लथपथ नजर आ रही है।
डिसिल्वा ने बताया, 'वह बहुत गुस्से में कार से बाहर निकला। उसने मुझे दो बार मुक्का मारा और मेरे बाल खींचे। मेरे दो बच्चे थे, उसे उनकी कोई परवाह नहीं थी। यह शहर कितना सुरक्षित है? लोग पागलों की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं? मेरे साथ दो बच्चे थे, कुछ भी हो सकता था... एक महिला ने मेरी मदद की।' बता दें, घटना के बाद डिसिल्वा ने आरोपी स्वप्निल केकरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद आज उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया। केकरे के साथ उनकी पत्नी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
A post shared by Jerllyyn || Pune Content Creator (@jerlyndsilva)