प्रदेश में जुर्म का सिलसिला जारी, इंदौर में पान दुकान संचालक की युवकों ने करी हत्या,वीडियो हुआ वायरल

By सुयश भट्ट | Sep 06, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से दिल देहलां देने वाली खबर सामने आई है। नशे में धुत्त बदमाशों ने सिगरेट का पैसा मांगने पर पान दुकान संचालक की लोहे के रॉड से पीटकर हत्या कर दी। बेटे को बचाने निहत्थी मां बदमाशों से भीड़ गई। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

आपको बता दें कि इंदौर जिले के मल्हारगंज थाना क्षेत्र के रामचंद नगर चौराहे की है। यहां पिंटू नाम का एक शख्स पान की दुकान चलाता था। इस घटना के दो दिन पहले 2 युवक उसकी दुकान पर आए और सिगरेट पीने के बाद पैसे नहीं दे रहे थे। और इसे लेकर बाद में उनके बीच विवाद हुआ। 2 दिन बाद फिर वही लड़के उसी दुकान पहुंचे और पिंटू के ऊपर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।

वहीं बताया जा रहा है कि पिंटू की मां बेटे पर हमला होते देख बदमाशों से भिड़ गई। इस घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे के तलाश अभी भी जारी है।

इसे भी पढ़ें:प्रदेश में हुई मॉब लिंचिंग पर गरमाई सियासत, गृह मंत्री ने कहा - नहीं हुई मॉब लिंचिंग से एक भी हत्या,कांग्रेस ने किया पलटवार 

इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की बातों का अपराधियों पर कोई असर नहीं है।

दरअसल कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट कर कहा, “यह वीडियो मुख्यमंत्री के सपनो का शहर इंदौर का है,किस प्रकार नशेबाज गुंडे आतंक फैला रहे है…? अभी कुछ दिन पूर्व शिवराजजी ने कहा था कि मेरी सरकार सज्जन के लिये नरम,दुर्जन के लिये कठोर…? लेकिन उनकी इन बातों का अपराधियों पर कोई असर नही ? दोषी पुलिस अधिकारियों को दंड मिलना चाहिये।”

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान