जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लगातार ‘राजनीतिक प्रतिशोध’ बताने से उनका हौसला टूटेगा: शिवसेना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2019

मुंबई। धनशोधन मामले में ईडी की जांच का सामना कर रहे राज ठाकरे को उनके चचेरे भाई एवं शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे का अप्रत्याशित समर्थन मिलने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को पार्टी के सांसद संजय राउन ने भी मनसे प्रमुख का समर्थन किया लेकिन उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई का बचाव किया। राउत ने दावा किया कि पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम के खिलाफ ‘‘पर्याप्त साक्ष्य’’ हैं। जांच एजेंसियों की कार्रवाई को लगातार ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध’’ बताने से उनका हौसला टूटेगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में बुधवार रात को गिरफ्तार किया था।

राउत ने कहा, ‘‘चिदंबरम के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, उनके बेटे को इसी मामले में पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। चिदंबरम कुछ समय से गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रवर्तन निदेशालय के कदम को बार-बार राजनीतिक प्रतिशोध करार देने से विभाग के जांच अधिकारियों का हौसला पस्त होगा।’’राउत ने राज ठाकरे का समर्थन किया जिन्हें कोहिनूर सीटीएनएल इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी में आईएल एंड एफएस द्वारा 450 करोड़ रूपये की इक्विटी निवेश एवं रिण से जुड़ी कथित अनियमियतताओं की जांच के सिलसिले में ईडी ने पेश होने का कहा था।

इसे भी पढ़ें: ED के नोटिस के बाद राज के समर्थन में आए उद्धव, कहा- कोई ठोस नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं

राउत ने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे ने कल की स्पष्ट कर दिया था कि राज के खिलाफ कुछ भी ठोस नहीं मिलेगा। जैसा कि उद्धव ने अपने भाई को समर्थन दिया है, उनका पूरा परिवार राज ठाकरे के साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जांच पूरी होने दीजिए। पी चिदंबरम के विपरीत राज ईडी के साथ सहयोग कर रहे हैं।’’

प्रमुख खबरें

मैं बहुत खुश हूँ, Samantha Ruth Prabhu ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, Maa Inti Bangaaram इवेंट में किया मैटरनिटी लीव का ऐलान

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव