कृषि और किसानों के कल्‍याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही सरकार : योगी आदित्‍यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2021

लखनऊ। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरि है और राज्य सरकार किसानों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी दिक्कतों को दूर के लिए कृतसंकल्पित है। इसके दृष्टिगत कृषि व किसान कल्याण के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उच्‍च स्‍तरीय बैठक में विभिन्‍न विभागों के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान कही। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्तर पर किसानों से नियमित सम्पर्क एवं संवाद बनाकर उनकी अपेक्षाओं तथा समस्याओं के सम्बन्ध में त्वरित कार्यवाही की जाए।

इसे भी पढ़ें: बासी रोटी का खाने का नहीं है मन तो उसे चेहरे पर करें इस्तेमाल, जानिए कैसे

इस दौरान लाभार्थीपरक योजनाओं के स्वीकृति पत्र/प्रमाण-पत्र/कृषि यंत्र वितरण/पुरस्कार आदि भी प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, नगर विकास मंत्री आशुतोष टण्डन, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशकहितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव (सूचना)नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव (राजस्व) रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव (वित्त) संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) एसपी गोयल और सूचना निदेशक शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह