Karnataka Elections 2023: बीजेपी विधायक के विवादित बयान से मचा बवाल, कहा- हिंदूओं के विरोध में बोलने पर मार दी जाएगी गोली

By अनन्या मिश्रा | May 02, 2023

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में अब महज कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। ऐसे में राज्य में चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। सभी पार्टियां और उनके उम्मीदवार जनता के बीच अपनी-अपनी पार्टी के प्रचार में जुटे हुए हैं। चुनाव प्रचार के बीच कई दिनों से बदजुबानी भी देखने को मिल रही है। पीएम मोदी और कांग्रेस की सोनियां गांधी पर विवादित टिप्पणी के बाद कर्नाटक के बीजेपी विधायक के एक बयान पर राज्य में बवाल मच गया है। 

बता दें कि कर्नाटक में बीजेपी के विधायक और उम्मीदवार बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि जो भी हिंदुओं के खिलाफ बात करेगा। उसकी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। बसवनगौड़ा पाटिल यतनाल द्वारा ऑन कैमरा दिए गए इस बयान पर सियासी घमासान मच गया है। विपक्षी पार्टियां उन पर कार्यवाही की मांग कर रही हैं। बता दें कि विजयपुरा में जनसभा को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि यदि आप भारत में हमारी आस्था या भारत के खिलाप कुछ बोलते हैं, या हिंदुओं के खिलाफ कुछ भी बोलते हैं तो आपको गोली मार दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka में PM का कांग्रेस पर निशाना, बोले- पहले श्री राम को ताले में बंद किया, अब जय बजरंगबली बोलने वालों को...

यूपी के अतीक अहमद का किया जिक्र

बसवनगौड़ा पाटिल ने उत्तर प्रदेश में हुए अतीक हत्याकांड का उदाहरण देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता अगर राज्य में भाजपा को फिर से शासन करने का मौका देगी तो यहां पर भी योगी आदित्यनाथ की शैली को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भाजपा के खिलाफ बोलेगा तो उसके साथ भी हम यूपी जैसा व्यवहार करेंगे। जो भारत के खिलाफ बोलेगा, उसका एनकाउंटर कर दिया जाएगा। पाटिल ने आगे कहा कि ऐसे लोगों को जेल नहीं ले जाया जाएगा, बल्कि सड़क पर ही सारा फैसला किया जाएगा।

बढ़ते जा रहे विवादित बयान

कर्नाटक चुनाव में जैसे-जैसे मतदान के दिन करीब आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे चुनाव प्रचार कर रहे नेताओं के बयान तीखे होते जा रहे हैं। इससे पहले बीजेपी नेता के एस ईश्वरप्पा ने अजान के लिए लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई थी। वहीं मल्लिकार्जुन द्वारा पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया गया था। बीजेपी नेता द्वारा कांग्रेस की सोनिया गांधी को विषकन्या बताया गया था। बता दें कि राज्य में आगामी 10 मई को मतदान होने हैं।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की