PM Modi पर विवादित बयान, EC Notice के बाद Kharge का तल्ख तेवर- शाम तक जवाब मिल जाएगा

By अंकित सिंह | Apr 23, 2026

प्रधानमंत्री मोदी पर आतंकवादी टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि नोटिस आने दीजिए, हम शाम तक इसका जवाब देंगे। हमारे लोग इसका जवाब देंगे। चुनाव आयोग ने बुधवार को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहने के लिए खरगे प्रथम दृष्टया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए हैं।

यह नोटिस तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान से एक दिन पहले आया है। खरगे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी पर सरकारी तंत्र और केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्ष को दबाने के लिए राजनीतिक दलों को आतंकित करने का आरोप लगाया, जिससे भाजपा की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया हुई और उसने मोदी को आतंकवादी कहने के लिए विपक्षी नेता की आलोचना की। चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, खरगे ने एआईएडीएमके के भाजपा के साथ गठबंधन की आलोचना करते हुए शुरुआत में प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा।

इसे भी पढ़ें: भारत के लिए शेर की तरह दहाड़ा इजरायल, हिल गई दुनिया!

पेरियार और सी.एन. अन्नादुरई की द्रविड़ विचारधाराओं में रची-बसी एआईएडीएमके पार्टी के प्रधानमंत्री मोदी के साथ गठबंधन को जायज़ ठहराने पर सवाल उठाते हुए खरगे ने कहा कि ये एआईएडीएमके के लोग, जिन्होंने खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाई है...वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह तो आतंकवादी हैं।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा