Manipur पर संसद में तकरार बरकरार, Anurag Thakur बोले- चुनावी वर्ष में सिर्फ राजनीति कर रहा विपक्ष

By अंकित सिंह | Jul 31, 2023

मणिपुर मामले को लेकर संसद में जबरदस्त तरीके से तकरार जारी है। एक और विपक्षी जहां मणिपुर पर चर्चा की मांग कर रहा है तो वहीं सरकार भी साफ तौर पर कह रही है कि वह चर्चा को तैयार है। बावजूद इसके तकरार कम नहीं हो पा रही है। इन सबके बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच वार-पलटवार का दौर भी जारी है। सत्तापक्ष जहां विपक्षी दलों पर राजनीति का आरोप लगा रही है तो वहीं विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की जा रही है। 

पीयूष गोयल ने क्या कहा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्पीकर जब चाहे तब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करे, सरकार चर्चा के लिए तैयार है और देश को भी विपक्ष का असली चेहरा नज़र आए। राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि हम चाहते हैं कि आज दोपहर 2 बजे संसद में मणिपुर पर चर्चा हो। वे (विपक्ष) सदस्यों को दी गई स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन वे (विपक्ष) पहले ही सदन के 9 महत्वपूर्ण दिन खराब कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोगों को एक दूसरे के खिलाफ खड़ी करने की राजनीति का परिणाम है मणिपुर की स्थिति: सेन

विपक्ष का दावा

TMC सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि मणिपुर बहुत गंभीर मुद्दा है, प्रधानमंत्री क्यों नहीं आ सकते? हम सभी मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं...हम मणिपुर मुद्दे पर इमरजेंसी रूल के तहत चर्चा चाहते। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व सभी सत्तारूढ़ पार्टी के सांसदों को वहां (मणिपुर) के हालात का जायज़ा लेने के लिए जाना चाहिए। हम बिहार और पश्चिम बंगाल पर भी चर्चा करने के लिए तैयार हैं। सरकार को जल्द से जल्द अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करानी चाहिए। हमें अन्य मुद्दों पर चर्चा करने पर कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्हें पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करानी चाहिए। 

प्रमुख खबरें

युवाओं में बढ़ रहा कम उम्र में जुए की लत का खतरा, सख्त नियमन और जागरूकता की आवश्यकता: अध्ययन

विदेश से लौटते ही मोदी का एक्शन! 2 दिन बाद बीजेपी में क्या होने वाला है?

कृत्रिम बुद्धिमत्ता मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का विकल्प नहीं, लेकिन शुरुआती पहचान में मददगार: अध्ययन

एशियाई खेलों के लिए भारत की 20 सदस्यीय महिला हॉकी टीम घोषित, सलीमा टेटे संभालेंगी कमान