प्रतिबंधित रूसी बिजनेसमैन की यॉट की पार्किंग पर विवाद गहराया, अमेरिका ने दी धमकी, हांगकांग बोला- हम केवल UN के प्रतिबंधों को मानते हैं

By अभिनय आकाश | Oct 12, 2022

रूसी बिजनेस टाइकून के खिलाफ प्रतिबंधों को लेकर अमेरिका और चीन एक बार फिर से आमने-सामने हैं। हांगकांग के नेता जॉन ली ने रूस के सबसे रईस कारोबारी एलेक्सी मोरदाशोव के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को दरकिनार कर दिया है। चीन के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के नेता ने कहा कि वह 'संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों को ही लागू करेंगे'। हांगकांग के नेता का बयान यूएस की चेतावनी के बाद सामने आया है। अमेरिका ने इससे पहले धमकी देते हुए कहा था कि प्रतिबंधित व्यक्तियों द्वारा हांगकांग की धरती को पनाहगाह के रूप में इस्तेमाल करने से वित्तीय केंद्र खतरे में पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: भारतीय टीम फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप में अमेरिका के खिलाफ करेगी अभियान का आगाज

हांगकांग नेता ने कहा कि हम ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं जिसका कोई कानूनी आधार नहीं हो। हम संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को मानेंगे, यही हमारा तंत्र है। इससे पहले अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता की तरफ से कहा गया था कि अंतरराष्ट्रीय कानून और मानकों के अनुपालन पर निर्भरता से वित्तीय केंद्र के तौर पर शहर की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है।  

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup