शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिखीं Afsana Khan, तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल

By एकता | Aug 28, 2026

पंजाबी सिंगर अफसाना खान (Afsana Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। कभी उनकी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है तो कभी किसी वीडियो को लेकर हलचल मच जाती है।

तस्वीरें वायरल

अफसाना खान ने धार्मिक रस्म से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए। पोस्ट सामने आने के बाद ये तेजी से वायरल हो गई।

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अफसाना खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने उनकी धार्मिक पहचान को लेकर भी सवाल उठाए। इसके बाद सिंगर ने ट्रोलिंग का जवाब देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की।

इसे भी पढ़ें: MTV Roadies के 21वें सीजन का हुआ ऐलान, Rannvijay की हुई वापसी, सितंबर में शुरू होंगे Audition

ट्रोलिंग पर अफसाना ने दिया जवाब

अफसाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'नए सफर में खामोशी को चुना है मैंने क्योंकि बिना गलती के बहुत कुछ सुना है मैंने'। अफसाना की इस पोस्ट के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और उनके जवाब को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

प्रमुख खबरें

IIT Indore अध्ययन: विरोध स्थलों की दूरी और पहुंच तय करती है लोकतांत्रिक प्रदर्शनों का असर

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन