स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य घोषित करने को लेकर विवाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 24, 2022

ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती के निधन के बाद उनके शिष्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य घोषित किये जाने को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सभी सात दशनामी सन्यासी अखाड़ों ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य मानने से इंकार कर दिया है। निरंजनी अखाड़े के सचिव और अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने अविमुक्तेश्वरानंद को ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य घोषित किये जाने को नियम विरुद्ध बताया और कहा कि जल्द ही सभी सन्यासी अखाड़ों की इस मुद्दे पर बैठक कर नये शंकराचार्य के बारे मे रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने कहा की स्वरुपानंद के ब्रह्मलीन होने के बाद उनकी जगह अविमुक्तेश्वरानंद को जल्दबाजी मे सन्यासी अखाड़ों से विचार विमर्श किये बिना ही ज्योतिषपीठ का शंकराचार्य नियुक्त किया गया। पुरी ने कहा कि वह अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य नहीं मानते है। पुरी ने कहा कि वैसे भी ज्योतिषपीठ दशनामी सन्यासियों में गिरी नामक सन्यासी परम्परा के सन्यासी को ही पीठ पर नियुक्त किया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी सन्यासी अखाड़ों की बैठक मे ज्योतिषपीठ के नये शंकराचार्य का नाम तय करने के लिए रणनीति बनाई जायगी।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में Security Threat गंभीर, UK की चेतावनी के बाद जहाजों को किया गया अलर्ट

Datia में BJP का चौंकाने वाला दांव! Datia में Narottam Mishra का कटा टिकट, Ashutosh Tiwari को मौका

अमेरिका ने बम से उड़ाया चीन-ईरान रेल ट्रैक, बीजिंग का भड़का गुस्सा

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’