कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘‘सत्यनारायण की कथा’’ पर विवाद, मध्यप्रदेश सरकार लेगी एक्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म निर्माताओं पर हिंदू-देवी देवताओं को आसानी से निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि कार्तिक आर्यन अभिनीत आगामी फिल्म ‘‘सत्यनारायण की कथा’’ की जांच पुलिस करेगी और उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी। इस फिल्म के शीर्षक पर आपत्ति जताते हुए एक संगठन ने कहा कि यह शीर्षक हिन्दू देवताओं का अपमान है और संगठन ने फिल्म निर्माता से माफी की मांग की।

इसे भी पढ़ें: सारा अली खान के इन एथनिक लुक्स को रिक्रिएट करें दिखें स्टाइलिश

मिश्रा ने आरोप लगाया कि बॉलीवुड फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों में हिंदू देवी-देवताओं को निशाना बनाते हैं। उन्होंने पूछा कि ये फिल्म निर्माता कभी अन्य धर्मों के बारे में ऐसी फिल्में नहीं बनाते हैं, क्या आपने कभी सुना है कि उन्होंने अल्पसंख्यकों के बारे में ऐसी फिल्म लिखी और बनाई हो? उन्होंने कहा कि वे यह नहीं कर सकते, हमारे देवी-देवता उनके लिए आसान निशाना हैं। इससे पहले रविवार को संस्कृति बचाओ मंच नाम के एक हिंदू संगठन ने आगामी फिल्म सत्यनारायण की कथा के निर्माता के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, ‘‘ हमने रविवार को भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि इस फिल्म का निर्माण बंद किया जाए। मंच ने यह भी मांग की कि निर्माता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए।’’ उन्होंने इस फिल्म के निर्माता से माफी की भी मांग की है।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट