राकांपा विधायक के भगवान राम संबंधी बयान पर विवाद, भाजपा ने की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2024

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)- शरद पवार गुट के विधायक जितेंद्र अव्हाड के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है कि भगवान राम “मांसाहारी” थे और पशुओं का शिकार करते थे। अव्हाड के इस बयान के बाद भाजपा के विधायक और अजित पवार के नेतृत्व वाले राकांपा के विरोधी गुट ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। अव्हाड ने कहा कि उन्होंने मामले का अध्ययन किए बिना कुछ नहीं कहा था, फिर भी अगर उन्होंने किसी की भावनाएं आहत की हैं, तो वह ‘‘खेद’’ जताते हैं। पश्चिम महाराष्ट्र केअहमदनगर जिले के शिरडी में बुधवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में अव्हाड ने कहा था कि भगवान राम “बहुजनों” से संबंध रखते हैं।

अजित पवार गुट से जुड़े पूर्व सांसद आनंद परांजपे ने अव्हाड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। अव्हाड ने बाद में कहा कि जो लोग बिना किसी तर्क के लड़ना चाहते हैं वे ऐसी मांगों का सहारा लेते हैं। उन्होंने कहा, इतिहास को तोड़ना-मरोड़ना मेरा काम नहीं है...मैंने मामले का अध्ययन किए बिना कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन आजकल भावनाओं को ज्ञान से कहीं अधिक महत्व दिया जाता है। अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं। भाजपा विधायक राम कदम ने मुंबई में उपनगरीय घाटकोपर पुलिस को एक आवेदन सौंपा, जिसमेंहिंदू भावनाओं को कथित तौर पर आहत करने के लिए अव्हाड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने मजिस्ट्रेट को धमकी के मामले में दर्ज की NCR, अज्ञात लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Shanghai Masters: Rafael Jodar ने Daniil Medvedev को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Kolkata में Durga Puja की भीड़ संभालने को 9 IPS अधिकारी तैनात, 11 सूत्री एडवाइजरी जारी

Russia Sanctions पर 60 दिनों की मोहलत, वैश्विक प्रभाव का अध्ययन करेगा US