पाकिस्तानी थ्रोअर से जेवलिन लेने पर विवाद, नीरज चोपड़ा बोले- मेरी बात को अपने गंदे एजेंडे का मुद्दा न बनाएं

By अंकित सिंह | Aug 26, 2021

भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा की हर तरफ से वाहवाही हो रही है। इन सब के बीच नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम द्वारा उनके जैवलिन को लिया गया था। इसके बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर विवाद मचा हुआ है। इसके बाद अब नीरज चोपड़ा ने खुद इस मामले पर एक वीडियो साझा कर अपनी बात कही है। नीरज चोपड़ा ने इस पूरे विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि लोग इस मामले को तूल ना दें। ट्विटर पर वीडियो जारी करते हुए नीरज चोपन कहा कि थ्रो फेंकने से पहले हर कोई अपना जैवलिन वहां रखता है। ऐसे में कोई भी प्लेयर वहां से जैवलिन उठा सकता है और अपनी प्रैक्टिस कर सकता है। यह नियम है और इसमें कोई बुराई नहीं है। इसके बाद नीरज चोपड़ा ने कहा कि अरशद अपनी प्रैक्टिस कर रहा था और मैंने अपना जैवलिन मांगा। नीरज ने कहा कि मेरा सहारा लेकर लोग इसको मुद्दा बना रहे हैं। ऐसा ना करें। खेल सभी को मिलकर चलना सिखाता है। सभी खिलाड़ी आपस में प्यार से रहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई भी बात ऐसी ना करें जिससे हमको ठेस पहुंचे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश