Hum Do Hamare Baarah | जनसंख्या विस्फोट पर बनी फिल्म 'हम दो हमारे बारह' पर विवाद, मुस्लिम समुदाय को टारगेट करने का लगा आरोप

By रेनू तिवारी | Aug 08, 2022

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म 'हम दो हमारे बाराह' (#HumDoHamareBaarah) का रविवार को पोस्टर रिलीज हुआ। पोस्टर रिलीज होते ही फिल्म की चर्चा होने लगी। फिल्म के नाम से ही हिंट मिलता है कि हम दो हमारे बाराह जनसंख्या विस्फोट जैसी समस्या पर फिल्म बनाई गयी हैं। मजाकिया अंदाज में फिल्म भारत के सामने खड़े एक बड़े मुद्दे को दिखाएगी। भारत की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले समय में भारत जनसंख्या वृद्धि चीन को पछाड़ने वाला है। इसी मुद्दे को फिल्म के माध्यम से उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई का फर्स्ट लुक जारी, सूरज बड़जात्या के साथ भरने जा रहे हैं नयी उड़ान

पत्रकार राणा अय्यूब ने 'हम दो हमारे बारह' का पोस्टर ट्वीट किया था और फिल्म को मंजूरी देने के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन पर सवाल उठाया था। उनके ट्वीट में लिखा था, "सेंसर बोर्ड (सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन) इस तरह की फिल्म की अनुमति कैसे देता है जो मुसलमानों को जनसंख्या विस्फोट के कारण के रूप में दर्शाती है और समुदाय पर लगातार हमले का विस्तार करती है। बेशर्म, नफरत और इस्लामोफोबिया जैसी छवि बनाने की कोशिश की जा रही है। एक ट्विटर यूजर ने उनके ट्वीट का जवाब दिया और लिखा, "बॉलीवुड एक कुटिल चाल का हिस्सा है..."

इसे भी पढ़ें: अली फजल और ऋचा चड्ढा शादी के बाद करेंगे मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन! सितंबर में लेंगे सात फेरे

ईटाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में निर्देशक कमल चंद्रा ने हम दो हमारे बारह पोस्टर के खिलाफ इन आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा, “हमारी फिल्म हम दो हमारे बारह का पोस्टर बिल्कुल भी आपत्तिजनक नहीं है। इसे सही संदर्भ में देखने की जरूरत है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि हम अपनी फिल्म के माध्यम से किसी एक समुदाय विशेष को लक्षित नहीं कर रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि जब लोग इस फिल्म को देखने जाएंगे, तो वे हमारी फिल्म में हमारे समय के सबसे प्रासंगिक मुद्दों में से एक को देखकर खुश होंगे, जो जनसंख्या वृद्धि पर आधारित है और हम इसे बिना किसी पूर्वाग्रह के बना रहे हैं और किसी विशेष समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचा रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर