घर-घर संपर्क कर सहकारिता प्रकोष्ठ गिना रहा पीएम के कार्यकाल की उपलब्धियां

By मोहम्मद ताहिर | Mar 07, 2024

भोपाल। विधान सभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी हुई है। पार्टी के प्रदेश संगठन ने अपने सहकारिता प्रकोष्ठ को पीएम मोदी की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरूवार को पार्टी के सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक के पश्चात प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मुलाकात कर प्रकोष्ठ के कार्यों और गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने अनुच्छेद 370 हटाकर श्रीनगर के नाम को सही अर्थ दिया : Mohan Yadav

मदन लाल राठौर ने कहा कि प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यों को जनता के बताने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्य में जुट जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि जनता को बताएं कि प्रधानमंत्री नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। भारत की प्रतिष्ठा विश्व में बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का जो मंत्र दिया है, उस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रदेश पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ कार्य में जुटें।

प्रमुख खबरें

Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश

Navratri Diet: 9 दिन के व्रत में कमजोरी दूर करेगी ये खास पौष्टिक फलाहारी थाली

Suzlon लगाएगी 550 करोड़ रुपये में तीन AI आधारित विंड ब्लेड संयंत्र