कोपा अमेरिका सेमीफाइनल मुकाबले में हुई मारपीट, हार की झल्लाहट में उरुग्वे की टीम ने फैन को पीटा

By Kusum | Jul 11, 2024

कोलंबिया ने उरूग्वे पर 1-0 से तनावपूर्ण जीत के बाद 23 साल में पहली बार कोपा अमेरिका फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। हालांकि, आखिरी सीटी बजने के बाद खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच में झड़प हो गई। कोलंबिया के लिए 39वें मिनट में जैफरसन लेरमा ने गोल किया। अब कोलंबिया का सामना रविवार को गत चैंपियन लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना से होगा। 

इस पूरे मामले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं। दूसरी ओर, टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला कोलंबिया और अर्जेंटीना के बीच 14 जुलाई को मियामी गार्डन्स, फ्लोरिडा में हार्ड रॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। अर्जेंटीना ने कनाडा को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई किया था। मैच में मेसी ने भी गोल दागा। 

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup

Jamui Case: छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं, Bihar Minister Shravan Kumar के बयान पर बवाल

Balochistan के Panjgur और Gwadar समेत कई इलाकों में मिले 15 शव, शरीर पर टॉर्चर के निशान