ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम में बरसों पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर ताजा करेंगे ब्राजील और अर्जेंटीना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

रियो दि जिनेरियो।  दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों के लिये यह लियोनेल मेस्सी और नेमार के बीच का मुकाबला है लेकिन शनिवार को ब्राजील और अर्जेंटीना के बीच होने वाला कोपा अमेरिका फाइनल फुटबॉल के मैदान पर बरसों पुरानी प्रतिद्वंद्विता को फिर ताजा करने का एक मौका भी है। ऐतिहासिक माराकाना स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में फुटबॉल के इतिहास के महानायकों में शुमार मेस्सी को रोकने की चुनौती होगी जबकि मेस्सी पर दुनिया के सबसे कठिन रक्षण में सेंध लगाने का जिम्मा होगा। नेमार की ब्राजील ने कोपा अमेरिका के छह मैचों में सिर्फ दो गोल गंवाये हैं।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

मेस्सी अभी तक इस टूर्नामेंट में चार गोल कर चुके है और पांच में सहायक की भूमिका निभाई है। वह पहले ही कह चुके हैं कि उनका सपना अर्जेंटीना के लिये खिताब जीतना है। वह राष्ट्रीय टीम के लिये बार्सीलोना वाले फॉर्म में खेल रहे हैं। पिछली बार कोपा अमेरिका 2019 सेमीफाइनल में ब्राजील ने अर्जेंटीना को हराया था। नेमार चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर थे। इस मैच को लेकर दीवानगी का आलम यह है कि ब्राजील के राष्ट्रपति जेर बोलसोनारो ने एक आनलाइन बैठक में अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अलबर्टो फर्नांडिज से कहा ,‘‘ मुझे पता है कि नतीजा क्या होगा। 5 . 0।’’ इस पर फर्नांडिज हंसकर रह गए।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Adani Power को क्यों मिली 1320 मेगावाट की परियोजना, सरकार ने दी सफाई

Barcelona ने नए Season की शुरुआत में 7 लगातार Wins के साथ दागे 33 Goals

Tata Electronics ने सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए Nexperia और Fujifilm संग किए समझौते

ICC के नए उपाध्यक्ष बने Tavengwa Mukuhlani, Imran Khwaja की जगह 2027 तक संभालेंगे पद