Kitchen Tips: गर्मियों में भी महीनों तक फ्रेश बने रहेंगे धनिया के पत्ते, इन आसान ट्रिक्स से करें स्टोर

By अनन्या मिश्रा | Mar 16, 2023

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए धनिया का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा इसका घरेलु उपचार में भी इस्तेमाल होता है। धनिया के पत्ते से लेकर जड़ और बीज तक इसके सारे भाग सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन धनिया के पत्ते ज्यादा दिन तक हरे-भरे नहीं रह पाते हैं। यह जल्दी ही खराब होने लगते हैं। वहीं गर्मियों के मौसम में यह अधिक तेजी से खराब होने लगते हैं। यहां तक की फ्रिज में रखने के बाद भी इसके पत्ते जल्दी सड़ने लगते हैं। यदि आप भी ज्यादा समय तक धनिया के पत्तों को ताजा रखना चाहते हैं। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप धनिया के पत्तों को अधिक समय तक ताजा और हरा बनाए रख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ आसान से तरीके अपनाने हैं।


ऐसे रखें फ्रेश

ताजा धनिया से पहले जड़ और सारे खराब पत्तों को अलग कर दें। इसके बाद एक कंटेनर में पानी और एक चम्मच हल्दी पाउडर लें और इस घोल में करीब 30 मिनट तक धनिए के पत्तों को भिगो कर छोड़ दें। फिर धनिया के पत्तों को पानी से निकाल लें और इसके पानी को सुखा लें। अब दूसरे कंटेनर में पेपर टावल बिछाकर सारे धनिया के पत्तों को दूसरे पेपर टावल से ढक दें। इसके बाद आप इसे फ्रिज में रख सकते हैं। इस दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि धनिया के पत्तों का पानी एकदम सूखा हो।

इसे भी पढ़ें: फलों के साथ इन सब्जियों को रखने की न करें गलती, फ्रिज में रहने के बाद भी जल्दी हो जाती हैं खराब


2-3 महीने तक फ्रेश रहेगी धनिया

अगर आप ज्यादा समय तक धनिया के पत्तों को फ्रेश रखना चाहते हैं तो इसके लिए धनिया की जड़ को काटकर अलग कर दें और तने को भी अलग कर लें। इसके बाद पत्ते को साफ पानी से साफ करके टिश्यू पेपर की मदद से उसे सुखा लें। अब धनिया के पत्तों को बारीक काटकर जिप फूड बैग में डालकर फ्रिज में रख दें। इस तरह से धनिया 2 से 3 महीने तक चल जाएगा। इस्तेमाल के दौरान इस बाद का ध्यान रखना है कि जिप बैग में हवा न जा पाए।


इन बातों का भी रखें ध्यान

कई बार लोग बिना देखे धनिया खरीद लेते हैं। लेकिन धनिया खरीदते समय न सिर्फ मोलभाव बल्कि इसके रंग, खुशबू और आकार पर भी ध्यान देना जरूरी होता है। क्योंकि कई बार धनिया में कोई खुशबू नहीं होती है। जिसके कारण खाने में भी धनिया का स्वाद नहीं आता है। इसलिए ताजी और खुशबूदार धनिया खरीदनी चाहिए। धनिया खरीदते समय ध्यान रखें कि इसके पत्ते छोटे-छोटे और हल्के हरे हों। इस तरह की धनिया को देसी धनिया कहा जाता है। जिसे आप ज्यादा समय के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

PM Modi की रैली को लेकर पुख्ता हुए सुरक्षा इंतजाम, हजारों पुलिस कर्मी संभालेंगे सुरक्षा की जिम्मेदारी

कोई भी सरकार संविधान नहीं बदल सकती: Nitin Gadkari

Vodafone Idea की छह महीनों में चुनिंदा शहरों में 5जी सेवा लाने की योजनाः CEO

दिल्ली में आज चुनावी शंखनाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी, जनता में बेहद उत्साह