मेरठ में कोरोना का फिर हमला,11 नए मरीज मिलने से स्वस्थ विभाग में हड़कंप

By राजीव शर्मा | Oct 28, 2021

केरल-महाराष्ट्र और तमिलनाडु के साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। यहां 24 घंटे के भीतर 18 नए केस मिले हैं। इसमें से 11 मरीज अकेले मेरठ से हैं। मेरठ बीते शुक्रवार को कोरोना मुक्त घोषित किया गया था। लेकिन मेरठ जिला 24 घंटे भी कोरोना मुक्त नहीं रह सका। शनिवार को फिर कोरोना का हमला हो गया। 3834 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 11 नए मरीज मिले। करीब चार माह बाद इतनी संख्या में कोरोना के मरीज मिले हैं। इससे पहले जून में 10 या इससे ज्यादा मरीज मिले थे। कोरोना के मरीजों में सेना के जवान और उनके परिजन भी शामिल हैं। एक जवान की छुट्टी से वापस आने पर जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। इस तरह दिवाली से पहले यह एक खतरे की घंटी है। लोगों की लापरवाही मुसीबत बढ़ा सकती है।

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान के अनुसार, शनिवार को जिन 11 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उसमें 4 मरीज बाहरी जिलों के हैं। 2 मरीज बुलंदशहर, 1 मरीज बागपत और 1 ट्रैवलर हैं। चूंकि इन लोगों ने मेरठ के निजी लैब में जांच कराई थी, जहां इनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। शेष 7 मरीज मेरठ से ही हैं।

CM योगी ने जहां ज्यादा संक्रमित वाले प्रदेशों से आने वालों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मेरठ में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। यूपी में अब तक 17.10 लाख केस कोरोना के मिल चुके हैं। इनमें से 16.86 लोग ठीक हुए हैं। राहत की बात है कि 29 अक्टूबर के बाद यानी दो दिन से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। अब तक 22,900 लोग इस महामारी का शिकार हुए हैं। 107 एक्टिव केस हैं यानी इनका इलाज चल रहा है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा