MP में बेकाबू हुआ कोरोना, पिछले 24 घंटो में मिले 308 मरीज, 1 की मौत

By सुयश भट्ट | Jan 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातर बढ़ रहे है। पिछले 24 घंटे में 308 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है। वहीं 51 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केस की संख्या 1000 के पार पहुंच गई है।पिछले 5 दिन में 22 जिलों से 32 जिलों में कोरोना पहुंच गया है।

इसे भी पढ़ें:कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस राज्य में भी लगा नाइट कर्फ्यू, 50% क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमा-हॉल 

इसके अलावा अलीराजपुर में 1, बड़वानी में 1 बैतूल में 2, छतरपुर में 2, दतिया में 5, सागर में 5, खंडवा में 4, खरगोन में 4, राजगढ़ में 2, रतलाम में 1, सागर देवास में 1, शिवपुरी में 6, सिंगरौली में 1, विदिशा में 3 संक्रमित मरीज मिले हैं।

आपको बता दें कि प्रदेश में फिलहाल 1029 एक्टिव केस हैं। इंदौर और भोपाल में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। आज मिले मरीजों में से 215 को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। ऐसे में दतिया में कोरोना पॉजिटिव मरीजों में कलेक्टर संजय कुमार और उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। कलेक्टर की बेटी कल दिल्ली से लौटी थी। कोरोना के लक्षण मिलने पर कोरोना की जांच कराया गया। 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda