दिल्ली में कोरोना केस में उछाल, केजरीवाल बोले- चिंता की बात नहीं

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया है कि राजधानी में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना के मामले रोज छलांग मार रहे हैं। लेकिन चिंता और पैनिक की कोई बात नहीं है। लोगों को डरने की ज़रूरत नहीं है। दिल्ली में कोरोना के रोज़ करीब 2,500 से 3,000 मामले आ रहे हैं। अभी दिल्ली में कोरोना के 6,360 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से जो लोग बीमार हो रहे हैं उन में से लगभग किसी को भी अस्पातल जाने की ज़रूरत नहीं पड़ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 37,000 आक्सीजन बेड की व्यवस्था की है जिनमें से सिर्फ़ 82 बेड पर ही मरीज हैं और 6000 से ज़्यादा लोग दिल्ली में कोरोना से पीड़ित हैं। मैं आपको केवल यह बताना चाहता हूं कि सभी नए मामलों में हल्के लक्षण हैं इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में क्या कोविड-19 संबंधी और प्रतिबंध लगाने की जरूरत है इसकी समीक्षा की जाएगी क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बावजूद अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है। जैन ने यह भी कहा कि वर्तमान स्थिति के मद्देनजर बच्चों के लिए तीन हजार से अधिक बिस्तर तैयार किये गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को संक्रमण के 2,716 नये मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं संक्रमण दर बढ़कर 3.64 प्रतिशत हो गई। 

इसे भी पढ़ें: भारत में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 27,553 नए मामले, 284 की मौत

कोविड-19 मरीजों को मुफ्त योग कक्षाओं की सुविधा 

 दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने  कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 रोगियों को उनकी प्रतिरक्षा बढ़ाने के लिए मुफ्त और व्यक्तिगत ऑनलाइन योग कक्षाएं प्रदान करेगी। दिल्ली सरकार द्वारा प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में दिल्ली के निवासियों को नियमित रूप से योग करने में मदद करने के लिए दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम शुरू करने के कुछ सप्ताह बाद यह कदम आया है। सिसोदिया ने कहा कि कोविड​​​​-19 का कोई मामला सामने आने के बाद, मरीज को दिल्ली सरकार से एक एसएमएस प्राप्त होगा, जिसमें योग कक्षा के लिए पंजीकरण के लिए एक लिंक होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कक्षा में लगभग 25-35 व्यक्ति होंगे जिन्हें प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा योग की शिक्षा दी जाएगी।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda