MP में लगातार बढ़ रहे है कोरोना के मामले, भोपाल में मिले 1710 कोरोना मरीज

By सुयश भट्ट | Jan 20, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। भोपाल में पिछले 24 घंटे में 1710 कोरोना के मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 8934 पहुंच गई है।वहीं इंदौर जिले में 3005 नए कोरोना मरीज मिले हैं। और एक्टिव केस बढ़कर 15751 हो गए हैं। कोरोना के चलते ग्वालियर और सागर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

आपको बता दें कि ग्वालियर में 24 घंटे में कोरोना के 640 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। एक मरीज की मौत हुई है। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 4224 हुई है। इसी कड़ी में जबलपुर जिले में 520 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। और एक्टिव केसों की संख्या 3348 है। 

इसे भी पढ़ें:Covid-19 Cases In India | कोरोना की तीसरी लहर ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में कोविड मामले 3 लाख के पार, 491 लोगों की मौत 

वही प्रदेश में अलीराजपुर जिले में 34 कोरोना मरीज मिले है। औरएक्टिव केस 188 है। दतिया में 155 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले है। खंडवा में 97 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इटारसी जिले में 13 नए मरीज मिले है। दमोह में कोरोना के 26 मामले सामने आए है। छिंदवाड़ा जिले में 80 कोरोना पॉजिटिव प्रकरण मिले हैं।

प्रमुख खबरें

Kotia सीमा विवाद पर Naveen Patnaik ने सीएम माझी को लिखा पत्र, केंद्र से दखल की मांग

Ghaziabad Court ने बैंक धोखाधड़ी में बरी 2 आरोपियों को PMLA में दोषी ठहराया

रूसी हमलों से Kyiv में बुनियादी ढांचा प्रभावित, पानी और बिजली सेवा हुई ठप

Delhi Company ने मिठाई छोड़ कर्मचारियों को Diwali Gift में दिया Apple iPhone 16