दिल्ली में जारी है कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में आए 2200 से ज्यादा केस, चार की मौत

By अंकित सिंह | Aug 04, 2022

दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज दिल्ली में 2202 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही 4 व्यक्तियों की मृत्यु भी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1660 मरीज इस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। हालांकि, दिल्ली में फिलहाल संक्रमण दर बढ़कर 11.64% हो गया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 18596 सैंपल की जांच की गई है जिसमें 2202 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताह कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। बुधवार को भी नए मामलों की संख्या 2000 से ज्यादा की थी। इतना ही नहीं, राष्ट्रीय राजधानी में तो अब मंकीपॉक्स का भी खतरा बढ़ता दिखाई दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: भारत में बढ़ा मंकीपॉक्स का खतरा, केरल में 22 वर्षीय संक्रमित युवक की मौत

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 53 लोगों की मौत

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,893 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,87,037 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 पर पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 53 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,26,530 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,36,478 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 579 की कमी दर्ज की गई। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर