बंगाल में कोरोना के मामले 15 हजार के पार, संक्रमण से 591 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में जारी लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने की घोषणा बुधवार को की, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। पश्चिम बंगाल में जारी लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला था। पश्चिम बंगाल में अभी तक कुल 15,173 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं, और संक्रमण से 591 लोग की मौत हुई है। 

इसे भी पढ़ें: सर्वदलीय बैठक के बाद ममता बनर्जी का ऐलान, 31 जुलाई तक पश्चिम बंगाल में रहेगा लॉकडाउन

राज्य सचिवालय के सामने स्थित सभागार में सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद बनर्जी ने कहा कि नेताओं के बीच विचारों की भिन्नता थी, लेकिन अंतत: तय किया गया कि लॉकडाउन को कुछ ढील के साथ जुलाई के अंत तक बढ़ा दिया जाए। निषिद्ध क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा लेकिन अन्य जगहों पर छूट जारी रहेगी। बनर्जी ने बताया कि सभी शिक्षण संस्थान 31 जुलाई तक बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तर अलग-अलग पालियों और अन्य तरीकों सहित 70 प्रतिशत उपस्थिति के साथ काम करेंगे। वहीं, मेट्रो और लोकल ट्रेनें बंद रहेंगी।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा