अमेरिका में थम नहीं रहे कोरोना के मामले, दक्षिणी राज्यों की स्थिति खराब, ऑक्सीजन की भी भारी किल्लत

By अनुराग गुप्ता | Sep 01, 2021

वॉशिगंटन। चीन के वुहान शहर से फैले वायरस से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका के हालात की काफी बदतर है। यहां पर 31 अगस्त को 1 लाख 57 हजार 859, 30 अगस्त को 2 लाख 80 हजार 403, 29 अगस्त को 42 हजार 158, 28 अगस्त को 88 हजार 450 नए मामले सामने आए हैं। 

फेफड़ों में हो रही दिक्कतअमेरिका में कोरोना के नए स्वरूप की वजह से परेशानियां बढ़ी हुई हैं। इसी बीच डॉक्टरों ने बताया कि नए स्वरूप की वजह से लोगों के फेफड़ों में दिक्कत हो रही है। वहीं कुछ मरीजों के फेफड़े पूरी तरह से खराब हो गए, जिनकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।अमेरिका के हालात हो रहे बदतरयूरोपीय संघ (EU) ने अमेरिका के यात्रियों के आगमन पर समूह के 27 देशों में पाबंदी लगाने की सिफारिश की। यूरोपीय संघ ने जून में अमेरिकी यात्रियों पर लगायी गई पाबंदी खत्म कर दी थी लेकिन एक बार फिर गैर जरूरी यात्रा के लिए सुरक्षित देशों की सूची से अमेरिका को हटा दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में फर्जी वैक्सीनेशन को लेकर ED ने 10 स्थानों पर की छापेमारी, IAS अधिकारी भी हुआ गिरफ्तार 

यूरोपीय परिषद का यह फैसला गैर बाध्यकारी होगा। यूरोपीय संघ के देशों में कोविड-19 के मद्देनजर यात्रा को लेकर कोई एकीकृत नीति नहीं है और संबंधित देश की सरकार को यह फैसला लेना होता है कि अमेरिकी यात्रियों के लिए सीमा खोली जाए या नहीं।

अमेरिका ने भी यूरोपीय संघ के यात्रियों के लिए अब तक अपनी सीमाएं नहीं खोली है। ईयू के नेता अमेरिका से कई बार सीमाएं खोलने का अनुरोध कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

वे हम पर नज़र रखते हैं, हम उन पर, शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले बोले ट्रंप

Asian Games 2026 में भारत की ध्वजवाहक बनने पर भावुक हुईं Manu Bhaker, कहा- यह दिल छूने वाला एहसास है

Numerology Prediction 19 September: मूलांक 1 से 9 तक का जानें पूरा भविष्यफल

DUSU Election Result: सातवें दौर में ABVP के यश डबास 609 वोटों से आगे