मुंबई में कोरोना के मामले बढ़ कर 4,232 हुए, अब तक 168 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

मुंबई। मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 478 नये मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़ कर 4,232 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से देश की आर्थिक राजधानी में बृहस्पतिवार को और आठ लोगों की मौत होने के साथ अब तक कुल 168 लोगों की जान जा चुकी है। नगर निकाय ने कहा कि स्वस्थ होने के बाद 48 और रोगियों को घर भेजे जाने के साथ अब तक कुल 473 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। बीएमसी के मुताबिक शहर मेंकोविड-19 के 3,593 मरीजों का इलाज चल रहा है। 

प्रमुख खबरें

RCB की ओपनिंग जोड़ी पर फिर टिकी निगाहें, नेट्स में Phil Salt को बॉलिंग कराते दिखे Kohli

Cyprus में Chess Tournament पर बड़ा विवाद, FIDE के दावों के बीच Koneru Humpy ने नाम वापस लिया

Kylian Mbappe Injury: Real Madrid की मेडिकल टीम की बड़ी लापरवाही, गलत घुटने का होता रहा इलाज

हवाई सफर होगा और महंगा! IndiGo ने दी चेतावनी, बढ़ते Fuel Price से आपकी जेब पर पड़ेगा बोझ।