पाकिस्तान का हाल बेहाल, कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 3,100 हुए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 3,100 से अधिक हो गए और यह बीमारी धीरे-धीरे देश भर में फैलती जा रही है। पाकिस्तान के कोरोना वायरस रोधी केंद्र के प्रमुख असद उतर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने हालांकि कहा कि लॉकडाउन सहित अन्य प्रभावी प्रयासों से इस बीमारी के प्रसार पर काबू लगा है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाएं मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से अब तक 45 लोगों की मौत हुई है और 130 संक्रमित लोग ठीक हुए हैं। पाकिस्तान में स्वास्थ्य सेवाएं वैसे ही बुरे हाल में हैं इसलिए वहां यह बीमारी और फैलने की आशंका है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह