योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को बताया सदी का सबसे कमजोर वायरस, कहा- घबराएं नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को सदी का सबसे कमजोर वायरस बताते हुए शनिवार को कहा कि कोरोना संक्रमण की गति तेज है इसलिए इस संक्रमण से खुद को बचाना होगा। योगी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्वसंध्या पर महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद एवं महायोगी गोरक्षनाथ योग संस्थान की ओर से योग पर आयोजित ऑनलाइन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से घबराएं नहीं। इस सदी का यह सबसे कमजोर (वायरस) है। बस इसके संक्रमण की गति तेज है। इस संक्रमण से ही खुद को बचाना होगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकना है तो समूह में एकत्र न हों। बिना समूह में एकत्र हुए भी डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए संवाद स्थापित किया जा सकता है। जो हम आपके साथ भी कर रहे हैं। योगी ने कहा कि योग मूलत: भारत की थाती है और प्रधानमंत्री ने इसे वैश्विक सम्मान दिलाकर सराहनीय कार्य किया। उनके अनुसार आज योग दिवस 200 से अधिक देशों में मनाया जाता है जिसका मतलब यह भी है कि इतने देशों से अपनी विरासत के जरिए भारत आत्मीय संवाद भी बनाता है। 

इसे भी पढ़ें: अधिक निगरानी समितियां स्थापित कर सर्विलांस व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सकेगा: योगी 

उन्होंने कहा कि हालात के कारण योग का यह कार्यक्रम इस बार सामूहिक रूप से संभव नहीं। लिहाजा अपने घरों में परिवार के साथ योग करें। क्या करना है कैसे करना है, इसके लिए केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने एक कॉमन योगा प्लेट प्रोटोकॉल जारी किया है। आप योग करते हुए अपनी फोटो या वीडियो भी उस प्लेटफार्म पर अपलोड कर सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकार अच्छे योगाभ्यासियों को पुरस्कृत भी करेगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि पहले के वर्षों जैसे ही यह कार्यक्रम सफल और प्रेरणादायी होगा।

प्रमुख खबरें

विपक्ष के विरोध के बीच Rahul Gandhi शनिवार को Chennai में छात्रों से करेंगे संवाद

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास